सांसद बिट्‌टू का AAP पर तंज:बोले-सेहत मंत्री पर केस करवाने की स्टंटबाजी से अब लोग मूर्ख नहीं बनेंगे

 सांसद बिट्‌टू का AAP पर तंज:बोले-सेहत मंत्री पर केस करवाने की स्टंटबाजी से अब लोग मूर्ख नहीं बनेंगे

लुधियाना

सांसद रवनीत सिंह बिट्‌टू ने पंजाब में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी पर तंज कसा है। बिट्‌टू ने कहा कि सूबे में AAP सरकार बनने के बाद भ्रष्टाचार खत्म करने के दावे हवा हवाई साबित हुए हैं। पंजाब सरकार हर फ्रंट पर फेल साबित हुईन है। सरकार अपनी छवि बचाने के लिए नए-नए स्टंट कर रही है। भ्रष्टाचार के मामले में अपने स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को पद से हटाकर और उस पर केस दर्ज करवा कर स्टंटबाजी कर रही है।



सांसद बिट्‌टू ने कहा कि संगरूर उपचुनाव से पहले इस तरह मंत्री को बर्खास्त करने से भ्रष्टाचार का जो कलंक पार्टी पर लगा है, वह धुलेगा नहीं। इस तरह की स्टंटबाजी कर आम आदमी पार्टी लोगों को अब और बेवकूफ नहीं बना सकती। सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए ऐसी स्टंटबाजी कर रही है।

बिट्‌टू ने कहा कि पंजाब के लोगों ने एकतरफा वोट देकर आप की सरकार बनाई, लेकिन सरकार बनने के बाद पार्टी ने लोगों से धोखा किया। पंजाब की सुरक्षा व्यवस्था बेहाल है। रोजाना अपराध के ग्राफ में बढ़ोतरी हो रही है। विकास कार्य रुके पड़े हैं। सरकारी दफ्तर के कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा। इस बार संगरूर उपचुनाव में लोग आम आदमी पार्टी को हार का मुंह दिखाकर उसका अहंकार तोड़ेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post